AMRITSARBREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJAB

एक दिन में सुलझाई पुलिस ने NRI पर सनसनीखेज हमले की गुत्थी : 5 गिरफ्तार, जानिए कौन थे हमलावर और किसने करवाया हमला

जालंधर (योगेश सूरी) : अमृतसर में NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है।

मामले में पुलिस ने घायल NRI सुखचैन सिंह की पहली पत्नी के पिता के अलावा 4 अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने हमलावरों की मदद की थी। हमलावरों की पुलिस पहचान कर चुकी है, दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। जांच के बाद स्पष्ट हो गया है कि हमला करने वाले गुरिंदर सिंह सुक्खा गरनेड निवासी कपूरथला और जालंधर निवासी गुरकीरत सिंह गुरी हैं। वहीं पुलिस ने तरनतारन निवासी जगजीत सिंह और चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने हमलावरों की घटना से पहले व बाद में मदद की थी। वहीं एक होटल का मालिक जगदंबर अतरी और अभिलाष भास्कर को भी अरेस्ट किया है। इन्होंने हमलावरों को बिना आईडी के अपने होटल में पनाह दी थी। NRI पर हमला कराने वाले उसकी पहली पत्नी के मायके वाले ही हैं, जो अमेरिका में ही रह रहे हैं। अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये एक पारिवारिक मामला था।

देखें वीडियो :- https://www.facebook.com/share/v/gno3fQD18ThasW14/?mibextid=oFDknk

पुलिस जांच में ये भी स्पष्ट हमलावरों को पैसे मृतक पत्नी के भाई ने ट्रांसफर किए थे। विदेश में बैठ मृतक पत्नी के परिवार वालों ने पूरी प्लानिंग की थी। वहीं, बीते दिन अमृतसर पुलिस की एक टीम मृतक पत्नी के मायके होशियारपुर स्थित टांडा पहुंची। जहां से मृतक पत्नी के पिता को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा जो 4 अन्य अरेस्ट किए गए हैं, वे हमलावरों की मदद करने वाले आरोपी हैं।

हमलावरों के खिलाफ LOC जारी

स्पेशल डीजीपी डोके ने बताया कि गोलियां चलाने वाला एक आरोपी जालंधर और दूसरा कपूरथला का है। दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। एक के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ एनडीपीएस व लड़ाई झगड़े के हैं। जबकि दूसरे के खिलाफ NDPS के मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ LOC जारी कर दी गई है, ताकि वे विदेश भाग ना सकें। हमलावर जिस बाइक पर आए थे, उसकी भी डिटेल्स पुलिस के पास उपलब्ध हो गई हैं। परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।जिसमें सुखचैन सिंह, उनके भाई और मां के खिलाफ FIR हुई थी। लेकिन सुखचैन सिंह और भाई विदेश में थे। जांच के बाद सिर्फ मां के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक भाई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देखभाल के चलते करीब 1 साल से भारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया। तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।सुखचैन के परिवार ने बताया कि मृतक पत्नी के मायके वाले लगातार धमकियां दे रहे थे। 5 महीने पहले भी उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर धमकाया था। लेकिन सुखचैन इसे अनदेखा करता रहा।

फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक गोली उनके जबड़े व दूसरी बाजू में लगी है। हमलावरों ने 3 गोलियां चलाई थी, जिनमें से 2 सुखचैन को लगी। 3 गोलियां चलने के बाद हमलावरों की पिस्टल अटक गई। जिसके चलते वे और गोलियां नहीं चला सके और उन्हें वहां से जाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!