भाजपा नेता दीपक बावा को मिली बड़ी जिम्मेदारी ; पढ़ें पूरी खबर
![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-09-at-2.48.53-PM.jpeg)
जालंधर (हितेश सूरी) : भाजपा (अनुसूचित जाति मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अटवाल ने जालंधर के युवा नेता दीपक बावा को पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए राजकुमार अटवाल ने बताया कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बाघा सहित अन्य हाईकमांड के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके दीपक बावा को पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नव-नियुक्त मीडिया इंचार्ज दीपक बावा ने भाजपा की समस्त हाईकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी व निष्ठां से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आने वाले नगर निगम चुनावों व लोकसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने हेतु दिन-रात मेहनत करेंगे। गौरतलब हो कि युवा नेता दीपक बावा भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य कर रहे है। दीपक बावा ने बतौर जिला सचिव, तीन बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता के पदो पर पार्टी की सेवा की है। बता दे कि बावा ने पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। दीपक बावा ने कहा कि भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को देशवासियों के घर-घर तक पहुँचाना ही उनका लक्ष्य है। दीपक बावा ने 75वे आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनज़र आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी देशवासियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है।