
जालंधर (मुकुल घई) : शहर में कोरोना की दूसरी लहर के चलते बढ़ रहे मामलों और मृत्यु दर में हो रही वृद्धि से चिंतित प्रशासन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर रहे है। कोरोना प्रकोप के प्रति लोगो को जागृत करने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मुहीम तेज़ कर दी गयी है। बता दे कि जालंधर में दिन प्रति दिन कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है , जिसके चलते सख्ती भी बढ़ती दिखाई दे रही है।इसी के चलते लोगो की सुरक्षा को यकीनी बनाने व कोरोना नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए जालंधर थाना डिवीज़न नंबर 6 के SHO सुरजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मॉडल टाउन पर विशेष नाकाबंदी करके रात्रि कर्फ्यू की उलंघना करने वालों पर सख्ती की। इस दौरान बिना मास्क के वाहन चालकों व अन्य लोगो को कोविड-19 के नियमों की पालना करने सम्बन्धी जागरूक किया।
इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए SHO सुरजीत सिंह गिल ने कहा कि आज कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को मद्देनज़र रखते हुए यह विशेष नाका लगाया गया , जिसमे रात्रि कर्फ्यू दौरान अगर कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। और उसके खिलाफ FIR दर्ज भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरतमंदों की पुलिस द्वारा मदद भी की जा रही है। इस दौरान चारो तरफ पुलिस के नौजवान ही मुस्तैद थे। मॉडल टाउन में यातायात ना के बराबर ही नज़र आया।