BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की छठी प्रभातफेरी अम्बिका कॉलोनी-विकासपुर में कल : नवल किशोर कम्बोज
♦शहरवासी भव्य प्रभातफेरी में शामिल होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें : सुमित कालिया, डा. बी.डी शर्मा

जालंधर (हितेश सूरी) : श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) द्वारा हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदमश्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 30 मार्च को श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही भव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की छठी प्रभातफेरी 17 मार्च दिन शुक्रवार को प्रात: 7 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर, अम्बिका कॉलोनी से निकाली जायेगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रभातफेरियों के संयोजक नवल किशोर कम्बोज ने बताया कि कमेटी की छठी प्रभातफेरी श्री राधा कृष्ण मंदिर अम्बिका कालोनी से प्रारंभ होकर न्यू संतोखपुरा, विकासपुरी, न्यू विकासपुरी के आसपास की गलियों से होती हुई डा. बी.डी.शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में समय पर पहुंचने वाले श्री राम भक्तों में लक्की ड्रा निकाला जाएगा। मंदिर माता वैष्णो देवी अंबिका कॉलोनी में प्रभातफेरी आयोजक सुमित कालिया की अध्यक्षता में प्रभातफेरी की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री हनुमान चालीसा के उच्चारण के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। प्रभातफेरी आयोजक सुमित कालिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी उत्सव कमेटी की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों में प्रभातफेरियां निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में विभिन्न मंदिर से जुड़ी हुई संकीर्तन मंडलियों सहित अन्य भक्तवृन्दों द्वारा प्रभु महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्री कालिया ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभातफेरी में शामिल राम भक्तों पर जहाँ क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी और वही उनके द्वारा विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री कालिया ने बताया कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों नवल किशोर कम्बोज, अवनीश अरोड़ा, वीरेंदर शर्मा, एम.डी सभ्रवाल, विवेक खन्ना, डा. मुकेश वालिया, गुलशन सभ्रवाल, अशोक ग्रोवर प्रिंस सहित अन्य के सहयोग से भव्य प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में इलाकानिवासियों ने प्रभातफेरी को भव्य एवं विशाल रूप देने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। डा. बी.डी शर्मा ने बैठक में शामिल श्री राम भक्तों का हार्दिक स्वागत किया। इलाकानिवासियों ने श्री राम भक्तों से प्रभातफेरी में पुष्पवर्षा व विभिन्न प्रकार के लंगर लगाने का आह्वान करते हुए सभी राम भक्तों को परिवार सहित प्रभातफेरी में शामिल होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर सर्वश्री अमर नाथ शर्मा, अनिल कुमार, संजीव वर्मा, दलजीत सिंह, हतिन्दर सिंह, अनंत राम, पं. वीरेन्द्र, आनन्द घई, नरेश शर्मा, जोनी खन्ना, भानू शर्मा, संजीव नरुला, राम लखन, प्रिंस पुरी, जिन्दर सिंह, बाबा जैरथ, गौरव जौडा, सुमित छाबड़ा, सुदर्शन शर्मा, हरि मित्र, जोगिन्दर शर्मा, अशोक कुमार व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!