BREAKINGINTERNATIONALNATIONALSPORTS
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा

नई दिल्ली (न्यूज लिंकर्स ब्यूरो) : पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आई है। कपिल देव को बेचैनी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी (सर्जरी) की खबर है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। बता दें कि 61 वर्षीय कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। जैसे ही उनके फैंस तक ये खबर पहुंची तो लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। डॉक्टरों के अनुसार उनके इलाज की प्रक्रिया सफल रही है और वह जल्द ही घर वापस जा सकेंगे। वह हाल के दिनों में सक्रिय रूप से कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे हैं। वह गोल्फ भी खेल रहे हैं और काफी सफलता पा रहे हैं । जो उनका जुनून बन गया है।