BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

♦राजिंदर बेरी ने कांग्रेस जिला शहरी प्रधान का पदभार संभाला
♦युवा नेता चिराग सिक्का व पार्षद शैरी चड्डा ने दी शुभकामनाये

जालंधर (धीरज अरोड़ा) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी ने कांग्रेस जिला शहरी प्रधान का पद ग्रहण किया। इस मौके पर पार्षद शैरी चड्डा व युवा कांग्रेसी नेता चिराग सिक्का ने राजिंदर बेरी को हार्दिक शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी के जिला शहरी प्रधान नियुक्त होने से आने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस मज़बूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी पदाधिकारियों तथा जनता को साथ लेकर चलते है। उन्होंने कहा कि आगामी जालंधर नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का मेयर बनना तय है क्योकि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की पोल सारी जनता के सामने खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी सरकार आने से पंजाब का दिन प्रतिदिन माहौल ख़राब हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!