![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2023/12/1653542851748-Copy-19-Copy-Copy-Copy-Copy-Copy.jpeg)
राजस्थान (ब्यूरों) : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।वहीं दीया सिंह व प्रेम चंद भैरवा के रूप में दो उप-मुख्यमंत्री चुने गए और साथ ही वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में भाजपा के नव-निर्वाचित विधायकों के साथ पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।