AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पंजाब के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी : देर रात अस्पताल में करवाया गया दाखिल; इलाज के बाद सुबह दे दी गई छुट्‌टी

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की वीरवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। देर रात उन्होंने छाती में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के MB अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रात भर इलाज व टेस्ट रिपोर्ट नार्मल आने के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह छुट्‌टी दे दी गई है। जिसके बाद वे वापस राजस्थान स्थित अपने घर लौट आए।दरअसल गुरुवार रात को कटारिया के माछला मगरा स्थित निवास पर थे।

इसी दौरान उन्हे छाती में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल पास के ही डॉक्टर को बुलाया और बीपी चेक किया गया था। बीपी अधिक होने के बाद उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद गुलाब चंद कटारिया का स्टाफ उनहें स्थानीय उदयपुर के MB अस्पताल लेकर पहुंच गया। उन्हें तकरीबन 11 बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां डॉक्टर्स के ग्रुप ने उनकी जांच शुरू की।रात उनका इलाज कॉर्डियोलॉजी विभाग में चला। उनके टेस्ट करवाए गए। सभी टेस्ट नार्मल आने व सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। सुबह तकरीबन 8 बजे उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। अस्पताल ने जानकारी जारी की कि कटारिया को यहां लाया तब थोड़ा बीपी बढ़ा हुआ था। उसके बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया। सभी रिपोर्ट भी सामान्य आई है और उनकी तबीयत ठीक है।फिलहाल राज्यपाल कटारिया राजस्थान में ही रुके हुए हैं। 2 अगस्त से पंजाब में विधानसभा सत्र बुलाया गया है। बीते दिनों ही उन्होंने आदेश जारी कर 2 अगस्त को दोपहर तीन दिवसीय मानसून सत्र बुलाने का आदेश जारी किया था। उनके कार्यकाल का ये पहला सत्र है। सत्र शुरू होने से पहले वे सदन को संबोधित भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!