
चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव पंजाब को निर्देश दिया है कि वह भाजपा और आरएसएस के सात नेताओं को किसान आंदोलन के मद्देनजर प्रर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाए। मुख्य सचिव राजीव शर्मा के उप सचिव (वी एस) को लिखे गए एक पत्र में गृह मंत्री ने सात नेताओं के नाम भेजे हैं जिनमें इकबाल सिंह अहलूवालिया अध्यक्ष आरएसएस पंजाब इकाई , हरजीत ग्रेवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब , इकबाल सिंह लालपुरा प्रवक्ता भाजपा , तरुण चुघ राष्ट्रीय महासचिव भाजपा, अश्वनी शर्मा अध्यक्ष भाजपा पंजाब, श्वेत मलिक सांसद व पूर्व अध्यक्ष भाजपा पंजाब और भूषण बेदी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब शामिल है ल खालिस्तान समर्थकों, किसान नेताओं और किसान आंदोलन के अलावा अन्य कई कारणों से खतरे को देखते हुए पत्र में हर एक नेता के लिए अलग-अलग कारणों का उल्लेख किया गया है l पत्र में लालपुरा के लिए, यह उल्लेख किया गया है कि वह पंजाब पुलिस में डीआईजी थे और पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने आंतकवाद के विरुद्ध महत्वपूर्ण सेवाए प्रदान की थी व उन्होंने जरनैल सिंह भिंडरावाले को गिरफ्तार किया था। इसी तरह की घटनाओं में जहां भाजपा या आरएसएस के नेताओं को घेरा गया या रोका गया, उन्हें पत्र में अलग-अलग उल्लेख किया गया है। इस पत्र में मुख्य सचिव को उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए कहा गया है।