खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के 2 गुर्गे दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे : यह मशहूर पंजाबी सिंगर था निशाने पर

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाबी सिंगर को टारगेट करने जा रहे आंतकी अर्श डल्ला के 2 गुर्गों को दिल्ली पुलिस द्वारा देर रात मुठभेड़ के बाद काबू करने का बड़ा समाचार आ रहा है l प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के मयूर विहार में देर रात खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह डाला के 2 गुर्गों और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में दोनों गैंगस्टरों को गोलियां लगी हैं। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि दोनों गैंगस्टर अर्श डाला के कहने पर पंजाबी सिंगर एली मांगट को टारगेट करने जा रहे थे। जल्द दिल्ली पुलिस इसे लेकर खुलासा करेगी।बता दें कि यह मुठभेड़ नोएडा से अक्षरधाम जाने वाले रोड पर मयूर विहार के पास हुई है। एनकाउंटर में जख्मी दोनों आंतकियों का निजी अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है।दरअसल, नोएडा से अक्षरधाम की ओर से जाने वाले रोड पर मयूर विहार फेस वन में यह मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम यहां मयूर विहार फेस वन में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग नोएडा की तरफ से आते दिखे। पुलिस की टीम ने इन्हें रुकने का इशारा किया। वहीं, पुलिस को देख कर बदमाश किनारा करके भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की टीम बदमाशों के पीछे लगी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए l