
जालंधर (हितेश सूरी) : स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में DLB चैरिटेबल अस्पताल किशनपुरा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया l समारोह का आयोदन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र जालंधर के जिला यूथ कोर्डिनेटर नित्यानंद यादव व जनकल्याण सोशल वैलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधान कीर्ति कान्त कल्याण ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को याद कर यह अहसास हो रहा है कि कैसे उस महान आत्मा ने हमारे विशाल भारत को बचाया है। उन्होंने कहा कि भारत को डिजिटाइज्ड करने नया रुप देने हेतु उन्हें युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा l श्री कल्याण ने कहा की वह हमेशा भारतीयों के दिलों में रहेंगे। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने मिलकर स्वर्गीय गाँधी को पुष्प श्रद्धांजलि भेंट करते हुए फूल- मालाएं अर्पित की। इस अवसर पर सर्वश्री विजय गुप्ता, मलकीत सिंह मीता , मैडम पवन सूरी , साब सिंह साबी , डा. सुरिंदर कल्याण , विजय सभ्रवाल , रामपाल वर्मा, बिमला देवी, सोनिया जोशी, बंटी कालरा, आशीष ग्रोवर, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार, चंदन व धरमिंदर सहित भारी संख्या में गणमान्यों ने स्व प्रधानमंत्री को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि दीl