BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

जालंधर के माडल टाऊन में देर शाम हंगामा; किसानों ने कराया रिलायंस का शोरुम बंद !!
स्टाफ व किसानों में हुई तीखी बहस, स्टाफ ने कहा की किसान दे हमें सैलरी !!

जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर के माडल टाऊन में आज देर शाम उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने रिलायंस ज्वेल्स शोरूम बंद करा दिया। शोरुम बंद कराने पहुंचे किसानों की पहले स्टाफ के साथ तीखी बहस हुई। स्टाफ ने किसानों से कहा कि कंपनी उन्हें सैलरी देती है तो उनका गुजारा होता है। अगर आप लोग हमें सैलरी दे दोगे तो हम शोरूम बंद कर देंगे। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और माहौल बिगड़ते देख शोरूम बंद करा दिया गया।
शोरूम बंद कराने आए किसानों ने तर्क देते हुए कहा कि किसान कई महीने से दिल्ली के सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। किसानों ने कहा की कृषि सुधार कानूनों से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है और उसमें मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। बता दे की किसानों ने पहले भी यह शोरूम बंद कराया था लेकिन कुछ दिन बाद इसे फिर खोल दिया गया। किसानों ने कहा की आंदोलन में कई किसान जान गवां चुके हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार कार्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए जिद पर अड़ी है। यही वजह है कि आज पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस से लेकर खाने का तेल तक महंगा हो गया। आने वाले दिनों में आटा भी लोगों को महंगा खरीदना पड़ेगा। इसलिए वो आंदोलन कर रहे हैं और यह बात सबको समझनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!