BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPUNJAB

अब जालंधर में चली गोली, दो गुटों में हुई मारपीट के दौरान चली गोली,एक घायल!!

जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब में गोलीकांड की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जालंधर के गोपाल नगर में भी गोलीकांड का ऐसा मामला सामने आया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल नगर में साई दास स्कूल की तरफ जाते मार्ग पर यह घटना घटी है।

कुछ युवकों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरेे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग दौरान एक व्यक्ति की जांघ पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल युवक की पहचान हरमेल सिंह (31) पुत्र बलजिंदर के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गोपाल नगर में अपने किसी रिश्तेदार के घर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!