
नई दिल्ली (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के कंटेसटेंट रहे स्वामी ओम के निधन की खबर समाने आई है। बता दे कि स्वामी ओम काफी वक्त से बिमार चल रहे थे। स्वामी ने अपने निवास NCR के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली । बताते चले कि इससे पहले वह कोरोना महामारी से संक्रमित थे। जिसके बाद उनका इलाज एम्स में चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उनके शरीर का आधा हिस्सा काम नहीं कर रहा था। कोरोना से ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण उन्हे चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी। 15 दिन पहले लकवा लगने के कारण उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। आज सुबह हालत बिगड़ने के चलते उनकी मौत हो गई। बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम ने बानी जे और रोहन मेहरा पर अपना यूरिन फेंका था, जिसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था। एक टास्क के दौरान स्वामी ओम और बानी जे के बीच मुकाबला था, घर के सभी सदस्य बानी जे का समर्थन कर रहे थे जिससे गुस्सा होकर स्वामी ने एक बॉटल में यूरिन कर उसे बानी और रोहन मेहरा पर फेंका था। शो के बाद भी वह विवादों में भी रहे थे।