AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

4 किसान नेताओं को भेजा जेल : चंडीगढ़ कूच पर अड़े किसानों को पुलिस ने रोका

जालंधर (हितेश सूरी) : किसान आंदोलन को लेकर पंजाब में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने जा रहे किसान नेताओं को लुधियाना देहात पुलिस ने रायकोट के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच गतिरोध की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में ले लिया। वही चार प्रमुख किसान नेताओं को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल भेजे गए किसान नेताओं में जगतार सिंह देहड़का, बुटा सिंह चक्कर, जोगिंदर सिंह मलासिया बाझन और गुरमेल सिंह रूमी शामिल हैं। किसान नेता इंदरजीत सिंह और बुटा सिंह चक्कर ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि आजाद देश में किसानों की आवाज दबाई जा रही है और उनके आंदोलन पर रोक लगाई जा रही है।

इस कार्रवाई के विरोध में किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने आप पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि भगवंत मान सरकार की कार्रवाई अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा दमनकारी है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि वह यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!