
जालंधर (हितेश सूरी) : गतदिवस वार्ड नंबर 18 के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र लाडोवाली रोड स्थित संत नगर की सड़कों के निर्माण का उद्घाटन भाजपा पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस व इलाका विधायक ने साथ मिलकर किया। पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस ने बताया कि इस काम पर 18 लाख रूपए खर्च होंगे और लोगो को टूटी सड़कों से छुटकारा मिलेगा। श्री प्रिंस ने कहा कि इलाके में जल्द ही स्ट्रीट लाइटें भी लगवा दी जाएंगी और साथ ही बाकी समस्याओं को हल भी किया जायेगा। इस अवसर पर संत नगर वैलफेयर सोसाइटी के प्रधान बलदेव सिंह , तजिंदर सिंह , डा. सुनील , सुधीर शर्मा , सतनाम सिंह कल्सी , इकबाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।