
जालंधर (हितेश सूरी) : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) द्वारा लुधियाना में पंजाब प्रधान लवलीन सैनी की अध्यक्षता में प्रथम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। बैठक में संगठन द्वारा किये जा रहे कार्य एवं कई अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन (रजि.) के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पंजाब प्रधान लवलीन सैनी सहित समूह पदाधिकारियों ने जोगिन्दर सिंह सैनी की कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) का पंजाब यूनिट का प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया। इस दौरान पंजाब प्रधान लवलीन सैनी ने कहा कि श्री जोगिन्दर सैनी की नियुक्ति से संगठन बहुत मज़बूत हुआ है। इस अवसर पर श्री जोगिन्दर सैनी ने पंजाब प्रधान लवलीन सैनी सहित समूह संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठां के साथ निभाएंगे।