BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

डीजीपी गौरव यादव को लेकर सीएम भगवंत मान ले सकते है बड़ा फैसला, पढ़ें क्या ??

चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य में डी.जी.पी. गौरव यादव को ही डी.जी.पी. बनाए रखने के पक्ष में है। इसका विशेष कारण यह है कि गौरव यादव की डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त होने के बाद राज्य में गैंगस्टरों, नशा तस्करों व आतंकियों के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू किया तथा वही कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए इस समय श्री यादव ही सबसे बेहतर पुलिस अधिकारी सिद्ध हो सकते हैं। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान द्वारा 5 जुलाई 2022 को 1992 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी गौरव यादव को वी.के. भावरा के स्थान पर पंजाब का डीजीपी नियुक्त किया गया था। बता दे कि श्री यादव इससे पहले इंटेलिजेंस विंग जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव

श्री यादव को आगामी आदेशों तक कार्यवाहक डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त किया गया था। सूत्रों की मानें तो डीजीपी पद पर स्थायी नियुक्ति केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा की जानी है और उसके लिए राज्य सरकार ने डीजीपी पद के लिए पुलिस अधिकारियों के नामों का पैनल भी उसे भेजना है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान जल्द ही इस बारे में अहम फैसला लेने जा रहे है क्योकि फ़िलहाल गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चल रहे चुनावी अभियान में भगवंत मान काफी व्यस्त है। वही सीएम भगवंत मान गौरव यादव के नाम को यू.पी.एस.सी. से किस तरह से अनुमोदित करवाती है इसकी तरफ समस्त पुलिस अधिकारियों की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!