
चंडीगढ़ / नई दिल्ली (हितेश सूरी) : केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन दौरान जान गंवाने वाले किसान गुरजंट सिंह और गुरबचन सिंह की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परिवारों को वित्तीय सहायता सहित हर प्रकार की संभव सहायता देने का ऐलान किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फेसबुक के जरिये यह जानकारी साँझा की है।