#PUNJAB ASSEMBLY ELECTIONS-2022BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

♦तेज बारिश में भी रफ़्तार पर रहा मनोरंजन कालिया का विजयरथ!!
♦कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष जसविंदर जस्सी, संतोष कुमारी व परमजीत सिंह पम्मा ने थामा भाजपा का कमल!!
♦मनोरंजन कालिया के प्रभावशाली व्यक्तित्व ने भेदा कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र बेरी का “किला” !!

जालंधर (हितेश सूरी) : आज सुबह से चल रही भारी बारिश के बावजूद जालंधर सेन्ट्रल से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया का विजयरथ निरंतर रफ्तार पर है l मनोरंजन कालिया के पक्ष में चल रही हवाए लगातार हलके में चल रही है l इसी बीच जालंधर सेंट्रल से विधायक राजेंद्र बेरी को आज मनोरंजन कालिया की आंधी ने उस समय बड़ा झटका दिया, जब कांग्रेस की महिला शाखा की उपाध्यक्ष जसविंदर जस्सी ने कांग्रेस की को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ परमजीत सिंह पम्मा और संतोष कुमारी ने भी पंजे को नकार कर मनोरंजन कालिया के राजनीति व सामाजिक व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा का में शामिल होने की घोषणा कर दी। इन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को सेंट्रल विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर और प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर जीवन गुप्ता, मनोरंजन कालिया व अनिल सच्चर ने कहा कि इन कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सेंट्रल हलके में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। पंजाब की जनता और खुद कांग्रेसी नेता कांग्रेस की नीतियों से नाखुश होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि ये सब जानते हैं कि सेंट्रल विधानसभा हलके में और पंजाब में अगर कोई विकास करवा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। वहीं दूसरी तरफ जसविंदर जस्सी, संतोष कुमारी और परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!