
जालंधर (योगेश सूरी) : 114 रैपिड एक्शन फोर्स, जालंधर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व अश्विनी कुमार झा कमांडेंट ने किया। पदयात्रा की शुरूआत कैम्प परिसर से हुई जोकि लिधरां व सुरानुस्सी गांव से होते हुए सम्पन हुई। पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदो को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को देशभक्ति की भावना से अवगत करवाया गया और तिरंगे के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बडी संख्या में भाग लिया।