
चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से इस्तीफ़ा देने के बाद मुख्यमंत्री के पद के नाम को लेकर चल रहा कलेश अब ख़त्म हो चुका है। बता दे कि आज चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। और साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली है।बताते चले इस बार पंजाब को दो डिप्टी सीएम मिले है। इस समारोह में राहुल गांधी भी मुख्य तौर पर शामिल हुए। बताते चले कि आज चरणजीत सिंह चन्नी ने इतिहास में अपना नाम पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री के तौर पर दर्ज करवा लिया है।
हैरानी की बात तो यह है कि इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल नहीं हुए। हालांकि उन्होंने बीते दिन ही चन्नी को मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभकामनाएं दे दी थी।