
जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के चलते जालंधर राजनीतिक छावनी मे तब्दील हो गया है।नित्य दिन बदलती वफादारियों ने बड़े-बड़े नेताओ को बेनकाब कर दिया है l इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेता मोहिंदर भगत को आज आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। वही अपने अडब स्वभाव के चलते दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव हार चुके मोहिंदर भगत ने भी आखिर झाड़ू थाम लिया है। हलांकि भाजपा के एक बहुत बड़े वर्ग ने भाजपा नेता मोहिंदर भगत की रवानगी पर खुशी ही व्यक्त की है, क्योंकि उनका कहना है कि मोहिंदर भगत जैसे नेता के पार्टी मे रहने से पार्टी को लाभ कम और नुकसान ज्यादा था। वही लोकसभा उपचुनाव को लेकर जालंधर की सियासत दिन प्रति दिन गर्मा रही है।