
जालंधर (हितेश सूरी) : राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं स्वामी प्रकाशानंद सेवा समिति का आज गठबंधन हो गया है। बता दे कि यह निर्णय राष्ट्रीय परशुराम सेना के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रोहित भनोट (सन्नी) और स्वामी प्रकाशानंद सेवा समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने लिया है।श्री भनोट ने बताया कि इस गठबंधन से हिन्दू दलों को मज़बूती मिलेगी। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पं पवन भनोट , पंजाब प्रदेश मंत्री जुगल किशोर शर्मा , पवन कुमार , दविंदर पंडित व अन्य उपस्थित रहे।