BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में कैंट बोर्ड के अस्थाई सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मिले
जालंधर कैंट बोर्ड कर्मियों के अटके मामलों के पक्ष में श्री अमरी ने उठाई आवाज

जालंधर (हितेश सूरी) : आज अपनी मांगों को लेकर कैंट बोर्ड के अस्थाई सफाई कर्मचारी भाजपा (देहाती नार्थ) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सोमप्रकाश से मिले। इस मौके पर प्रधान,रवि अटवाल, उपप्रधान, दीपक कुमार, विजय कुमार, संजय चौहान, तथा कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान सुधीर कुमार,ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को मांग पत्र सौंप कर अवगत कराया। श्री अमरी ने कहा की कैंट बोर्ड के जितने भी अस्थाई सफाई कर्मचारी पिछले कई सालों से अस्थाई रुप में काम कर रहे हैं उन्हें स्थायी किया जाए और इसी के साथ-साथ डेथ केस के जो मामले पिछले कई सालों से अटके पड़े हैं उनके परिवारिक सदस्यों को भी तरस के आधार पर नौकरी पर रखा जाए।केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने सफाई कर्मियों को विश्वास दिलाया कि वह इस मामले को रक्षा मंत्रालय तक लेकर जाएंगे और उनका पूर्ण प्रयास होगा कि वह अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों में भरती करवा सके और पेंडिंग पड़े केसो पर भी तुरंत कार्रवाई करवाने के लिए इस मामले को रक्षा मंत्रालय के ध्यान में लाएंगे। सफाई कर्मियों ने अमरजीत सिंह अमरी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!