![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210906-WA0184.jpg)
जालंधर (हितेश सूरी) : भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में मंडल 2 व 3 की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है l जिसमें मंडल 3 के प्रधान शिवम चोपड़ा ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भानु शर्मा को मंडल 3 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है l भानु शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष को धन्यवाद करते हुए कहा की 2022 में राज्य में भाजपा की सरकार लाने के लिए भाजपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने हेतु कड़ी मेहनत कर रहे है l उन्होंने पार्टी के मंडल स्तरीय विस्तार का स्वागत किया है l