BREAKINGCHANDIGARHNATIONALNEW DELHIPUNJAB

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की कोरोना से मौत, अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

चंडीगढ़(न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो ) :महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना वायरस के खिलाफ जंग हार गई। रविवार शाम चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद मिल्खा सिंह भी कोरोना संक्रमण के बाद उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की उम्र 82 साल थी। रोम ओलिंपिक के बाद उनकी मिल्खा सिंह से शादी हुई थी। पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद उनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते तीन हफ्ते से उनका चंडीगढ़ में इलाज जारी था। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपती उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!