BREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAJALANDHARMAJHAMALWAMOGAPOLITICSPUNJAB

शिवसेना नेता की हत्या के तीनों आरोपी एनकाउंटर के बाद काबू : पैर में लगी गोलियां, एक दिन पहले मोगा में की थी फायरिंग

जालंधर/मोगा (हितेश सूरी) : पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान तीनों आरोपी घायल हुए है। आरोपियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। CIA स्टाफ मोगा और मलोट ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले के पीछे की पूरी कहानी जल्द ही साफ हो जाएगी। बता दे की मोगा जिले के बगियाना बस्ती और स्टेडियम रोड पर गुरुवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने शिवसेना नेता मंगत राय मंगा पर फायरिंग कर दी। इस हमले में शिवसेना शिंदे प्रमुख मंगत राय मंगा की मौत हो गई। जबकि सैलून मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि तीन युवक उनके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी तरफ बढ़ा, उन्होंने अचानक उसके पैर में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी दौरान घर से दूध लेने निकला एक बच्चा थॉमस हमलावरों का निशाना बन गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायरिंग की, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई।

सैलून से निकलकर आरोपियों ने स्टेडियम रोड पहुंचे शिवसेना शिंदे प्रमुख मंगत राय मंगा पर फायरिंग कर दी। मंगत राय ने खुद को बचाने की कोशिश की। वह जान बचाने के लिए घर के गेट पर भी चढ़ गए, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसी बीच आरोपी आ गए, जिन्होंने आकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मंगत राय मंगा की बेटी ने बताया कि उनके पिता गुरुवार रात करीब 8 बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे. लेकिन रात 11 बजे किसी ने घर आकर जानकारी दी कि उनके पिता को गोली मार दी गई हैl परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

शिव सेना की हत्या के बाद शुक्रवार को काफी संख्या में हिंदू नेता मोगा पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों की दलील थी कि परिवार की आर्थिक हालत मजबूत नहीं है। ऐसे में प्रशासन को परिवार आर्थिक मदद व एक व्यक्ति को नौकरी देनी चाहिए। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें आर्थिक मदद और नौकरी का आश्वासन दिया था। इसके बाद लोगों ने वहां से जाम हटा दिया था। घटना के बाद DSP सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला फिलहाल आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस की तरफ से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!