BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

पंजाब CM भगवंत मान ने फहराया तिरंगा : बोले- आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी, परेड का किया निरीक्षण

जालंधर (हितेश सूरी) : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में झंडा फहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं।इससे पहले अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराया गया। बॉर्डर रेंज डीआईजी एसएस चंदेल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।जालंधर में सीएम के कार्यक्रम को लेकर 8 जगहों पर विशेष नाकाबंदियां की गई ।

शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है। सड़कों पर 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिम तैनात है ताकि कोई शरारती व्यक्ति समारोह में खलल न डाल सके। CM  मान ने अपने प्रभावशाली सम्बोधन में कहा की राज्य में बिजली की दिक्कत दूर होगी। सीएम ने कहा कि 78 साल देश को आजाद हुए हो गए, लेकिन अभी तक पुरानी सड़कें, सीवरेज, कूड़े के ढेर की समस्या जस की तस खड़ी है। इसके लिए सबको मिलकर काम करना होग। आजादी के बाद मालवा नहर बनाई जा रही है। वहीं, धार कलां में नया 206 मेगावाट का डैम बना रहे हैं। उससे बिजली की दिक्कत दूर होगी। वहीं, 24 घंटे चलने वाली दोआबा बिस्त नहर बनाएंगे। अक्टूबर में डैम शुरू होगा।उन्होंने कहा कि जब देश को आजादी मिली तो अनाज का संकट था। अमेरिका जैसे देशों से अनाज मंगवाना पड़ता था, लेकिन फिर हरित क्रांति आई। इसमें पंजाब ने पूरा सहयोग दिया। देश के अन्न के भंडार भर दिए, लेकिन यह क्रांति बहुत महंगी पड़ी है। हमारी जमीनी जलस्तर नीचे चला गया। अब पानी को बचाने के लिए लहर चलानी पडे़गी।

सीएम बोले- आजादी के लिए अपने हीरे लुटाए हैं

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती हे। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। उन्होंने कहा कि कितने शहीदों का नाम ले, जिनके प्रयासों से यह आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने हीरे लुटाए हैं। जब देश को आजादी मिली तो पंजाब का बंटबारा हो गया। हमें यह आजादी बहुत महंगी मिली, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है। इस मौके पर CM मान ने ध्वजारोहण व परेड का निरीक्षण किया l

संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस को कॉल करें
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई संदिग्ध वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पता चले तो वह 112 पर कॉल करके इसकी जानकारी दें ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। CP स्वपन शर्मा ने जालंधर कमिश्नरेट के तहत आने वाले इलाकों में नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन की घोषणा की है। खुफिया एजेंसियों से सूचना है कि स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जगहों पर अराजक तत्व अशांति फैला सकते है। जिसके मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को 14 अगस्त से 15 अगस्त तक नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।इसके तहत किसी भी खुशी के मौके पर ड्रोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस द्वारा जारी आदेशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!