AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

15 अगस्त पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च:18 जगहों पर मौजूद रहेंगे किसान नेता, सुबह 11 बजे होगी शुरुआत, प्रशासन अलर्ट

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब में लगभग 183 दिनों से अंदोलन में जुटे किसान कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टरों पर किसानी झंडे व तिरंगा लगाकर चलेंगे। वहीं, घगर नदी में बाढ़ आने की स्थिति में शंभू के नजदीक लगते सारे गांवों मदद व अन्य सामान पहुंचाने के लिए किसान पूरी तरह तरह तैयार है। किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि संघर्ष को 183 दिन पूरे हो गए हैं। ट्रैक्टर मार्च के लिए सारे किसान नेताओं की डयूटी विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं। शंभू मोर्चे पर डटे सारे लीडर बाजवा ढाबे से मार्च शरू करेंगे। इसके बाद आपराधिक कानून की कॉपियां जलाएंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर अमृतसर में रहेंगे। वह बाघा बॉर्डर से अमृतसर तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और तीनों आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। सुरजीत सिंह फूल भगता मंडी, मनजीत सिंह रॉय होशियारपुर में मौजूद रहेंगे। वही किसान नेता सुखविंदर कौर मोड़ मंडी, सुखविंदर सिंह गिल जीरा तहसील और फिर डीसी ऑफिस फिरोजपुर, बलदेव सिंह जीरा की तरफ से जीरा ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहरी अंबाला, बलवंत सिंह धर्मकोट, गुरप्रीत सिंह फरीदवाला, गुरदीप सिंह बाघा पुराना। बलकार सिंह मल्ली और उपकार सिंह पुराना भंगाला अपने साथियों के साथ मुकेरियां में गन्ना मिल के पास, बलवंत सिंह मेहराज ब्लॉक फूल जिला बठिंडा, रोपड़ में मुख्तियार सिंह और अवतार सिंह रूपनगर। सुखविंदर पाल सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे। इसी प्रकार पटियाला में रणजीत सिंह समाजपुर जिला अध्यक्ष (पटियाला) उपस्थित रहेंगे। जालंधर में सुखजिंदर सिंह जिला अध्यक्ष (जालंधर) उपस्थित रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब पंचकूला और मलकीत सिंह जिला फिरोजपुर में रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!