AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

बेलगाम होते जा रहे निहंग : पहले घोड़े की गर्दन पर किया तलवार से वार; फिर साथी का काटा हाथ, आरोपी निहंग काबू

जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब में बेलगाम होते जा रहे निहंग आए दिन मार-काट की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे है l इसी बीच अब फतेहगढ़ साहिब में एक निहंग द्वाहा दूसरे निहंग का हाथ काट डालने का समाचार आ रहा है। बताया जा रहा है कि घोड़ों की सेवा को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हुआ था। जिसके बाद निहंग तैश में आ गया। पहले तलवार से घोड़े पर हमला किया गया।फिर दूसरे निहंग के सिर में तलवार मारने का प्रयास किया। बचाव के लिए सिर पर हाथ रखा गया तो तलवार से हाथ ही काट डाला। पुलिस ने आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान जसवीर सिंह निवासी महदियां (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई।

फतेहगढ़ साहिब थाना SHO गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस के पास सुखवीर सिंह ने बयान दर्ज कराए कि वह अपने साथी गुरजंट सिंह (27) निवासी अलीपुर के साथ गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब नजदीक बनी निहंग सिंहों की बरोटा छावनी में घोड़ों की सेवा कर रहे थे। गुरजंट सिंह बाज नामक घोड़े की सेवा कर रहा था। इसी बीच निहंग जसवीर सिंह वहां आया। जिसने गुरजंट सिंह से कहा कि बाज घोड़े की सेवा वह करेगा। गुरजंट सिंह ने जसवीर से कहा कि पहले उसे सेवा कर लेने दो, बाद में आप कर लेना।इसी बीच तैश में आए निहंग जसवीर सिंह ने तलवार से बाज घोड़े की गर्दन पर वार किया। घोड़ा डरकर भाग गया। फिर जसवीर सिंह ने ललकारते हुए गुरजंट सिंह के सिर पर वार किया। गुरजंट सिंह ने बचाव करते हुए सिर पर हाथ रखा तो वार से उसका हाथ कट गया। हाथ कलाई से अलग होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जसवीर सिंह ने दूसरा वार किया। इससे गुरजंट सिंह के दूसरे हाथ पर गहरा जख्म हुआ। गुरजंट सिंह को लहूलुहान हालत में देख जसवीर सिंह धमकियां देते फरार हो गया। इसके बाद गुरजंट सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया। फतेहगढ़ साहिब थाना एसएचओ गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीजीआई में ऑपरेशन के बाद गुरजंट सिंह का हाथ जोड़ा गया है। वहीं पुलिस ने गुरजंट सिंह के साथी सुखवीर सिंह के बयान दर्ज करके आरोपी निहंग जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जसवीर के खिलाफ पहले भी मारपीट का केस दर्ज है। जिसमें वह भगौड़ा हो गया था। अदालत ने आरोपी निहंग को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!