
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि स्व प्रकाश सिंह बादल की कल चंडीगढ़ से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और कल सुबह 10:00 से 12:00 तक प्रकाश सिंह बादल का मृत शरीर पार्टी ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में लाया जाएगा, जहां पर लोग उनके दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर गांव बादल तक जाएगी, जिसमें रास्ते में राजपुरा, उसके बाद पटियाला, उसके बाद संगरूर, फिर बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेंगे प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल दोपहर 1 बजे गांव बादल में होगा। 95 वर्षीया प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार ने कल बुधवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। बता दे कि प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।