BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

जालंधर उप-चुनाव से पहले शिअद को लगा बड़ा झटका, अब इस वरिष्ठ शिअद नेता ने थामा आप का दामन

जालंधर (हितेश सूरी) : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को जालंधर उप-चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर छावनी के पूर्व विधायक एवं शिअद नेता जगबीर सिंह बराड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वही जगबीर सिंह बराड़ के आप में शामिल होने से पार्टी को जालंधर उप-चुनाव में फायदा मिल सकता है। गौरतलब है कि जगबीर सिंह बराड़ की जालंधर में काफी पैठ मानी जाती रही है।
चंडीगढ़ में CM भगवंत मान से मिलते जगबीर बराड़।
बराड़ साल 2007 में पहली बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। बता दे कि जगबीर सिंह बराड़ अब तक तीन पार्टियां छोड़ चुके हैं। इनमें शिअद के अलावा PPP और कांग्रेस पार्टी शामिल है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जगबीर बराड़ ने शिअद की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!