♦24 फरवरी से 2 मार्च तक साई दास स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, श्री अविनाश चोपड़ा ने जारी किया निमंत्रण पत्र
♦विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी अपने श्री मुख से श्रीमद् भागवत अमृत का कराएगें रसपान : रमन अरोड़ा, राहुल बाहरी, महेश मखीजा

जालंधर (हितेश सूरी) : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार जालंधर द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है, जिसे लेकर समिति के पदाधिकारियों ने पंजाब केसरी पत्र समूह के निदेशक श्री अविनाश चोपड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर श्री अविनाश चोपड़ा ने समारोह का निमंत्रण पत्र जारी करते हुए विधायक रमन अरोड़ा, राहुल बाहरी, महेश मखीजा व कृष्ण लाल वधवा को बधाई देते हुए समिति द्वारा किये जा रहे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की है। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा, राहुल बाहरी व महेश मखीजा ने बताया कि महानगर की अग्रणी संस्था श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार जालंधर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक साई दास स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है , जिसमे विश्व विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी कथा का अमृतपान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कथा का समय सांय 4 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक होगा। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने समूह शहरवासियों को समारोह में शामिल होने का सु-स्नेह निमंत्रण दिया।