BREAKINGCHANDIGARHDOABALUDHIANAMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

18 अगस्त से फिर मुफ्त होगा लाडोवाल टोल प्लाजा : किसानों का NHAI को अल्टीमेटम; किसान नेता बोले-18 तक रेट कम करो

जालंधर (योगेश सूरी) : लाडोवाल टोल प्लाजा 18 अगस्त से एक बार फिर मुफ्त होने जा रहा है। किसानों ने अब NHAI को अल्टीमेटम दिया है कि वह वाहनों पर लगने वाले टैक्स को कम करे। यदि NHAI ने रेट कम नहीं किए तो एक बार फिर से किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करके उसे मुफ्त करवाएंगे। बता दें इससे पहले 46 दिन तक किसानों ने टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाकर टोल मुफ्त करवाया हुआ था। हाईकोर्ट में केस चला लेकिन किसान वहां सीधे पार्टी नहीं बन सकते थे।

पंजाब सरकार के वकील ने काफी बहस भी की लेकिन NHAI के पक्ष में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था। प्रशासन को अदालत ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए थे। टोल जिस दिन शुरू हुआ उस दिन किसान नेताओं को पुलिस ने डीटेन भी किया था। अब किसानों ने टोल प्लाजा केस में खुद रिट दायर की हुई है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। अब किसानों को भी टोल प्लाजा पर टारगेट किया जा रह है। जिस गाड़ी पर किसानी झंडा लगा होता है उसे रोका जा रहा है। बाकी पूरे भारत में किसानी झंडा लगा देख टोल पर नहीं रोका जाता। भारतीय किसान यूनियन दुआबा, भारतीय किसान यूनियन डकोंदा व भारतीय किसान मजदूर यूनियन इस 18 अगस्त को लाडोवाल टोल प्लाजा पर मीटिंग करके तुरंत टोल को मुफ्त करवाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!