
जालंधर (हितेश सूरी) : श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरे महेन्द्रू बाहरी बिरादरी का 60वाँ वार्षिक मेला 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को बाबा जी के पवित्र समाधि स्थल मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा, शेर सिंह कॉलोनी, बस्ती पीरदाद रोड, जालंधर शहर में बड़ी श्रद्धा मनाया जा रहा है। बाबा जी के मेले की तैयारियों को लेकर प्रधान अरुण बाहरी की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सर्वपथम सभा के महासचिव राकेश बाहरी ने वर्ष 2021-2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जोकि संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में मेला चेयरमैन प्रवीण महेन्द्रू व राहुल बाहरी ने बाबा जी के मेले की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।इस दौरान सभा पदाधिकारियों की विभिन्न प्रकार की ड्यूटियां लगाई गई। श्री राहुल बाहरी व श्री प्रवीण महेन्द्रू ने सभी शहरवासियों को बाबा जी के मेले में शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवनीत बाहरी, दीपक महेन्द्रू, अनिल महेन्द्रू, रजत महेन्द्रु, पुनीत महेन्द्रू, सतीश महेन्द्रू, राजीव महेन्द्रू, अरुण महेन्द्रू, मनोज महेन्द्रू, चंदर महेन्द्ररु, सूरज महेन्द्ररु, वरुण बाहरी, सनचित महेन्द्रू, सुमित महेन्द्रू, वरदान महेन्द्रू, अमन बाहरी, पकज बाहरी, रविंदर महेन्द्रू चुग्गा, सुरिंदर महेन्द्रू, राहुल महेन्द्रू, नीरु महेन्द्रू, अनिता महेन्द्रू, दीपिका बाहरी, गौरी महेन्द्ररु, बेबी महेन्द्रू, सिम्मी महेन्द्रू, रेखा महेन्द्रु, रती बाहरी, वाणी महेन्द्रू, आशु बाहरी, कामनी बाहरी, मोनिका महेन्द्रू व अन्य उपस्थित रहे।