![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2020/07/2020_6image_09_03_1575315531-ll.jpg)
जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पर आक्सीजन सिलिंडर देने पर सोमवार से रोक लगा दी है। अगर किसी मरीज को सिलेंडर की जरूरत हो, तो उसे अस्पताल में भर्ती होना होगा। DC ने अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त आक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए यह आदेश दिए हैं। इसके अलावा DC ने हर मरीज को अस्पताल में आक्सीजन बेड उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सर्जन व मेडिकल सुपरिटेडेंट की ड्यूटी लगा दी है। DC थोरी ने कहा कि अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट डॉक्टर किसी भी मरीज को घर पर आक्सीजन सिलिंडर रिकमेंड नहीं करेगा। अगर मरीज को आक्सीजन की जरूरत है, तो उसे उसी अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई वाले लेवल-2 बेड की सुविधा दी जाएगी। अगर उनके पास जगह नहीं है, तो उस मरीज को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। बता दे की कई मरीज होम क्वारंटाइन है और घरों में सिलिंडर लगा रखे हैं। डीसी जालंधर ने कहा अगर कोविड के बाद भी किसी मरीज को सिलिंडर दिया जाता है, तो इससे अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं बचेंगे। इसी के चलते यह आदेश जारी करना पड़ा है।