
जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब के जालंधर से बड़ी दुख:द खबर सामने आ रही है। सिक्ख तालमेल कमेटी के हरपाल सिंह चड्ढा के पुत्र जैसे भतीजे कर्णबीर सिंह मन्नत का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया l मृतक कर्णबीर सिंह मन्नत के निधन से नगर के विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई l बता दे कि मृतक कर्णबीर विदेश में था और परिवार का सबसे लाड़ला था। स्व. श्री कर्णबीर का अंतिम संस्कार 13 जून को मॉडल टाउन के शमशानघाट में सुबह 11 बजे संपन्न होगा। पंजाब केसरी पत्र समूह के निदेशक अविनाश चोपड़ा, न्यूज़ लिंकर्स के सम्पादक योगेश सूरी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, हिन्द क्रांति दल के मनोज नन्हा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, विधायक बावा हैनरी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक के.डी भंडारी, राजनितिक विशेषज्ञ डा. संजीव शर्मा, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी सहित सैंकड़ों गणमान्यों ने श्री कर्णबीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।