
जालंधर (हितेश सूरी) : आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर स्थानीय कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शास्त्री चौक में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर , पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी, भाजपा अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन विनोद शर्मा , पूर्व मेयर सुनील ज्योति , सुरिन्दर महे , पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी , रवि महेंद्रू ,पुनीत शुक्ला , रजत महेंद्रु , जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर , राजीव ढींगरा , अमित भाटिया , हितेश स्याल , अश्वनी भंडारी ,अजय गुप्ता , गोपाल कृष्ण सोनी , बृजेश शर्मा व अन्य कार्यकरणी सदस्य उपस्थित रहे । इस मौके पर आए हुए सभी लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया और और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर उन्हें याद किया।