BREAKINGDOABAJALANDHARNEW DELHIPOLITICSPUNJAB

‘विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले की भाजपा नेताओं ने की कड़े शब्दों में निंदा’
कांग्रेस के राज में निर्वाचित प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है , तो आम जनमानस की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती : मनोरंजन कालिया
विधायक पर हमला किसानो की आड़ में कांग्रेसी गुंडों द्वारा किया गया : हनी कंबोज

[highlight color=”black”]कांग्रेस के राज में निर्वाचित प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है , तो आम जनमानस की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती : मनोरंजन कालिया[/highlight]

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया

जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले की कड़े शब्दो से निंदा करते हुए कहा कि भारी संख्या में पंजाब पुलिस की मौजूदगी में भाजपा विधायक अरुण नारंग की न केवल पिटाई की गयी बल्कि उनके कपडे भी फाड़ दिए गए। श्री कालिया ने कहा कि सूबे में यदि एक निर्वाचित प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है , तो आम जनमानस की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। श्री कालिया ने भारत के राष्ट्रपति से मांग की है कि पंजाब में शीघ्र ही राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

[highlight color=”black”]विधायक अरुण नारंग पर हमला किसानो की आड़ में कांग्रेसी गुंडों द्वारा किया गया : हनी कंबोज[/highlight]

जालंधर भाजपा सचिव युवा नेता एडवोकेट हनी कंबोज

जालंधर (मुकुल घई) : जालंधर भाजपा सचिव युवा नेता एडवोकेट हनी कंबोज ने अबोहर से भाजपा विधायक अरुण नारंग पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उक्त हमला किसानों द्वारा नहीं बल्कि किसानों की आड़ में कांग्रेसी गुंडों द्वारा जानबूझकर किया गया हमला है। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे किसान भाइयों ने कभी भी आपा नहीं खोया है जबकि भाजपा नेताओं पर कांग्रेसी गुंडों द्वारा सरकार की शह पर लगातार हमले किए जा रहे है। जिसका भाजपा ने समय समय पर ख़ुलासा भी किया है। श्री कंबोज ने कहा कि पंजाब का भाईचारा हर हालात में बना रहना चाहिए सबसे पहले पंजाब की अमन शांति है उसके बाद ही राजनीति का नंबर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!