
जालंधर (मुकुल घई) : वार्ड नंबर 55 के अंतर्गत आती इकहरी पुली में बिना बरसात के ही सीवरेज जाम रहता है। व ओवरफ्लो होने के कारण पानी वहां जमा हो जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगो का कहना है कि कभी भी निगम इकहरी पुली में पानी जमा होने का हल नहीं निकाल पाया है। उन्होंने कहा कि इलाका पार्षद ने भी इस ओर धयान नहीं दिया गया। वही न्यूज़ लिंकर्स के साथ बातचीत दौरान 2017 में जालंधर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 55 से भाजपा की उम्मीदवार रही प्रवीण कपूर व भाजपा नेता गुरचरण कपूर ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पार्षद वार्ड में काम करवाते नज़र ही नहीं आये। प्रशासन को यह समझना चाहिए कि जमा हुआ पानी कई दिन खड़ा रहता है इससे कई तरह की बीमारियां जैसे डेंगू , मलेरिया व अन्य खतरनाक बीमारी शहर में फ़ैल सकती है। इसलिए नगर निगम अधिकारियों व इलाका पार्षद को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। जिससे इलाका निवासियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।