BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा दुबई में फंसी लड़की को भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा : मणि शर्मा
सांसद भगवंत मान ने एसएसपी जालंधर को तुरंत करवाई करने को कहा

जालंधर (सुमित कालिया) : राष्ट्रीय परशुराम सेना के जालंधर कैंट अध्यक्ष मणि शर्मा ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष रोहित भनोत (सनी) और पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पंडित पवन भनोत से बातचीत करके शाहकोट की लड़की किरनप्रीत को उनके गांव की औरत ममता जोकि गरीब परिवार देखकर कम पैसों में विदेश जाने का लालच देकर उनकी लड़की को विदेश ले गई। वहां जाने के बाद उनकी लड़की को बंदी बना लिया गया और पैसे की मांग की गई।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के जालंधर कैंट अध्यक्ष मणि शर्मा

जब वहां से रोते हुए लड़की ने अपने परिवार से संपर्क किया कि मेरी जान को यहां खतरा है तो इस बात को सुनकर राष्ट्रीय परशुराम सेना जालंधर कैंट अध्यक्ष मणि शर्मा ने पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन भनोत से बात करके उन्हे वापसी लाने की बात की गई। उन्होंने तुरन्त आपस में बात करके आम आदमी पार्टी से सांसद भगवंत मान से सम्पर्क करके उन्हें सारे मामले के बारे में अवगत कराया। सांसद भगवंत मान ने उसी समय जालंधर जिला के एसएसपी से बात करके तुरंत करवाई करने के लिया कहा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द किरणदीप को दुबई से वापस भारत लाया जाएगा। इस मौके पर जालंधर जिला अध्यक्ष डा विमल शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष सन्नी शर्मा , जिला प्रवक्ता पंडित निखिल त्रिपाठी ,राहुल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!