BREAKINGDOABAPUNJABRELIGIOUS

निष्काम बालाजी सेवा समिति ने गौशाला में की गौ माता की सेवा

जालंधर (हितेश सूरी) : निष्काम बालाजी सेवा समिति द्वारा गौशाला पिंजरपोल नजदीक देवी तालाब मंदिर में गौ माता की सेवा करने का कार्य किया गया। इस मौके पर संस्था संस्थापक मीना शर्मा व विजय शर्मा ने बताया कि पौराणिक शास्त्रों के अनुसार गाय हमारी माता है और उसकी महिमा बड़ी निराली है‌। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें गौ माता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने से 33 करोड़ देवी देवता तृप्त होते हैं और हमारे कष्टों का निवारण होता है , इसलिए गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक मनुष्य का परम कर्तव्य है। बता दे कि इस नेक कार्य के लिए निष्काम बालाजी सेवा समिति के सभी सेवादारों और छोटे बच्चों ने तन मन और धन से सहयोग किया और प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सन्नी खोसला, नरेंद्र शर्मा, मानक माहर, सुमित कालिया, अश्विनी बावा, रिद्धी शर्मा , अभय ज्योति, डिंपल अरोड़ा, मधुबाला, सोनिया माहर , हरीश शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!