
जालंधर (हितेश सूरी) : कल मंगलवार को कहर की गर्मी और उमस ने ज्यादातर शहरवासियों घरों में बंद रखा । भीड़भाड़ वाले नगर के प्रमुख बाजार और सड़कें भी कम आवाजाही के कारण लगभग रहीं। अाज भी चंडीगढ़ मौसम केंद्र से 7 जुलाई को जालंधर में *येलो अलर्ट* जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार सारा दिन गर्म हवाएं (लू) चलेंगी और खूब गर्मी रहेगी। बता दे की येलो अलर्ट केवल तभी जारी किया जाता है जब आंधी-तूफान, सर्दी या फिर गर्मी चरम पर होती l जिसका अर्थ है की घर से निकलें तो अपडेट (अलर्ट) रहना होगा। इसी बीच एक राहत वाली खबर यह है की मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई से जालंधर में मौसम बदल सकता है। आंधी व हवाएं चल सकती है और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभव है। जालंधर शहर में मंगलवार को सुबह 8 बजे ही तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया था। दोपहर 2 बजे तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और शाम 4 बजे 42 डिग्री पर पहुंच गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार 7 जुलाई को दिनभर गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी। इस लिहाज से अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।