BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

प्रदेश के भाईचारे बनाये रखने के लिए भाजपा हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार : अश्वनी शर्मा

जालंधर (हितेश सूरी) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा आज एक बैठक का आयोजन स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन (जज़ घर) में किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज जिला जालंधर के समूह कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा प्रदेश के भाईचारे में किसी भी तरह की दरार पैदा नहीं होने देगी और ना ही किसी भी उपद्रवी को प्रदेश के हालात खराब करने देगी चाहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके लिए हर तरह की कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मलोट में जो भाजपा के विधायक अरुण नारंग के साथ जो उपद्रवियों द्वारा उन पर हिंसक और कायरता पूर्ण हमला किया है उसकी घोर शब्दों में निंदा की और उन्होंने इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैप्टन सरकार जो एक निर्वाचित विधायक की रक्षा नहीं कर सकती वह आम आदमी की रक्षा क्या करेगी। उस दिन जो भी हिंसक और कायरता पूर्ण हमला अरुण नारंग पर हुआ वह प्रशासन के आंखों के सामने हुआ और प्रशासन मूकदर्शक बन इस हमले को देखता रहा। प्रशासन ने कहीं भी इस घटना पर उचित कदम उठाने की कोशिश भी नहीं की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन बच्चियों का क्या कसूर था जो कैप्टन से नौकरी मांगने के लिए गई थी उन पर कैप्टन सरकार द्वारा हमला करवा कर उनको बुरी तरह पीटा गया उनमें से तो कुछ बच्चियों की तो मारपीट से हड्डिया तक टूट गई। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में जो कोई भी कैप्टन सरकार से त्रस्त होकर उसके खिलाफ आवाज उठाना चाहता है परन्तु उस पर इसी तरह हमला कर उसे दबाने की कोशिश की जा रही है ताकि इसमें निकम्मी सरकार की पोल कोई भी ना खोल सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा , राजेश बागा, विनोद शर्मा, महेंद्र भगत, जवाहर खुराना, दीवान अमित अरोड़ा, सनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, दविंदर कालिया, प्रदीप खुल्लर, अनिल काला, विवेक खन्ना, मनीष विज, डॉ वनीत शर्मा, अमित भाटिया, रॉक्सी उप्पल, बृजेश शर्मा, करण सदी, राजेश कपूर, मीनू शर्मा, प्रवीण भारती, शैली खन्ना, उर्मिल वैद, सुमंन सेहगल, रितु कौशल, मंडल अध्यक्ष हितेश सयाल, कुलवंत शर्मा, महेंद्र पाल, श्याम शर्मा ,जगजीत सिंह नरेश अरोड़ा, सौरभ सेठ, रितेश निहंग,हर्ष भारद्वाज, शिव दर्शन अभी, अमरजीत सिंह गोल्डी, बलजीत प्रिंस, डिंपी लुबाना, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा , जया कल्याण , सुनील मंटो , लखन पाल गांधी, अजमेर सिंह बादल, रजिंदर शर्मा, अशोक चड्ढा, रतन सिंह रितु, महेंद्र कुमार, विवेक खन्ना, भगत मनोहर लाल , गुरचरण कपूर , अनुज शारदा , सुभाष भगत , राजू मागो, अनिल ठाकुर, सनी शर्मा, अश्विनी दीवान, रविंदर अरोड़ा , विजय चड्ढा, तेजेंद्र वालिया , मनीकुमार , राजेंद्र शर्मा , साहिल शर्मा , नवजोत सिंह , संदीप शर्मा , राणा नैयर कांत करीर जगमोहन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!