BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

पुनीत गैस एजेंसी के कर्मी से दंपती ने साथी संग मिलकर की लूट की वारदात

जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर की पुनीत गैस एजेंसी के एक कर्मचारी सुनील कुमार के साथ आज एक दंपती ने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात करने का समाचार है। घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार आई 20 कार में सवार दम्पति ने अपने एक अन्य साथी के साथ घर में शादी में गैस सिलेंडर के बहाने वो उसे घर दिखाने के लिए कार में बिठा ले गए। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर पिस्तौलनुमा चीज दिखा कर 27 हजार लूट लिए। यह रकम कर्मचारी ने लोगों को गैस सिलेंडर सप्लाई कर इकट्ठी की थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुनील ने बताया की वो अपने सहायक कुंदन मंडल के सा़थ बुलंदपुर पंजाबी बाग में सिलेंडर दे रहा था की तभी एक आई20 कार आकर रुकी। कार में दो युवक व एक महिला बैठी थी। उन्होंने इशारे से अपने पास बुलाया। सुनील से महिला ने कहा कि हमारे घर में शादी है। हमें 4 बड़े गैस सिलेंडर चाहिए। वह राजी हुआ तो महिला बोली कि उसे घर दिखा देते हैं और रुपये के बारे में पिता से भी बात करा देते हैं। सुनील ने हेल्पर कुंदन मंडल को पूरी बात बताई और थ्री-व्हीलर वहीं खड़ा कर उनके साथ कार में बैठ गया। इसके बाद कार किसी घर या मोहल्ले में जाने के बजाय वो बुलंदपुर में ही सुनसान जगह पर ले गए। वहां तीनों ने उसे पिस्तौलनुमा चीज दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गैस सिलेंडर सप्लाई कर इकट्‌ठी की 27 हजार की रकम लूट ली। उसके बाद उसे वहीं छोड़कर वो लोग भाग गए। सुनील ने तुरंत एजेंसी के मालिक पुनीत मिन्हास को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू की तो पता चला कि इस लूट को करतारपुर के बड़ा पिंड कलोनिया के चिंतपाल उर्फ साबी, उसकी पत्नी मनजोत कौर व साथी बड़ा पिंड निवासी मनिंदर उर्फ राहुल ने अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!