
नई दिल्ली (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों):आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके सभी देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को याद किया है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंडित नेहरू विशाल ह्रदय और दूरदर्शी सोच वाली शख्सियत थे। उन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी। राहुल ने कहा कि इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए।