PUNJAB

पंजाब में 8 नगर निगमों व 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम/उपचुनाव की घोषणा ; पढ़े कब होंगे चुनाव ??

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : पंजाब के चुनाव आयुक्त, जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 08 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की आम/उपचुनाव की समय-सारणी का ऐलान किया गया। समय-सारणी संबंधी ऐलान होने के साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक चुनावी विवरण लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के ई.आर.ओ. द्वारा तैयार की गई वोटर सूचियों में कमियां सामने आई हैं, जिस कारण वोटर सूचियां दोबारा तैयार करने के उपरांत ही नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए जगपाल सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन भरने की आखिऱी तारीख़ होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। वोट डालने का कार्य तारीख़ 14 फरवरी 2021 को प्रात:काल 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी 2021 को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढग़ से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 08 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नगरपालिका चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। श्री संधू ने यह भी बताया कि योग्यता तारीख़ 01-01-2020 के अनुसार नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की वोटर सूचियां अपडेट कर दी गई हैं। उन्होंने वोटरों को वोटिंग प्रक्रिया में बढ़-चढक़र और इमानदारी के साथ हिस्सा लेने की अपील की। इन चुनावों के लिए राज्य में 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजैंडर वोटरों के साथ कुल 39,15,280 रजिस्टर्ड वोटर हैं। चुनाव आयोग द्वारा 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं और 18000 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई जाएगी। यह चुनाव ई.वी.एम. के द्वारा होंगे। इस मंतव्य के लिए 7000 ई.वी.ऐमज़ का प्रबंध किया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम के उम्मीदवार के लिए व्यय की सीमा 3 लाख रुपए, नगर परिषदों क्लास-1 के उम्मीदवार के लिए 2.70 लाख रुपए, क्लास-2 के लिए 1.70 लाख रुपए, क्लास-3 के लिए 1.45 लाख रुपए और नगर पंचायतों के उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमा 1.05 लाख रुपए निर्धारित की गई है। श्री संधु ने आगे कहा कि कोविड-19 के मद्देनजऱ, समूची चुनावी प्रक्रिया के दौरान 10-12-2020 को जारी एस.ओ.पी. और विस्तृत दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। कोविड-19 से निपटने के लिए 1.65 करोड़ रुपए अलॉट किए गए हैं। राज्य भर में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात अमले को मास्क, सैनेटाईजऱ, तापमान मापने वाले उपकरण और दस्ताने मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, गुरदासपुर, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, होशियारपुर और पठानकोट नगर निगम के लिए वोटें डाली जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम अमृतसर के वॉर्ड नं. 37 बी.सी. के लिए आरक्षित में उपचुनाव होंगे। इसी तरह अमृतसर जि़ले के अजनाला, रमदास, रईआ, मजीठा और जंडियाला गुरू में म्युंसीपल कौंसिल /नगर पंचायत की मतदान करवाई जा रही हैं, जबकि तरन तारन जि़ल के भिखीविंड और पट्टी, गुरदासपुर जि़ले में गुरदासपुर, श्री हरगोबिन्दपुर, फ़तेहगढ़ चुड़ीयां, धारीवाल, कादियाँ और दीनानगर में चुनाव करवाए जा रहे हैं, जबकि पठानकोट जि़ले के सुजानपुर में यह चुनाव करवाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!