
चंडीगढ़/जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब में कोरोना के मामलो में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है वही दूसरी तरफ मृत्यु दर में भी वृद्धि हो रही है। इस तरह दिनों दिन कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। इसी के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने राज्य में अधिक सख्ती की है। पंजाब सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए नाइट कर्फ्यू की अवधि को 2 हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है।नाइट कर्फ्यू का समय शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रहेगा।