BREAKINGDOABAMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

पंजाब के 22 विधायक कोरोना पॉजिटिव ; पढ़े कौंन-कौंन ❓❓

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : कोरोना वायरस का स्तर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जिसको रोकने के लिए प्रशासन दिन रात एक कर रहा है। पहले तो कोरोना की लपेट में आम आदमी आ रहा था पर अब यह गणमान्य भी इसकी लपेट में आ रहे है । शुक्रवार को होने वाले एक दिवसीय पंजाब विधानसभा सत्र से पहले सदन के 22 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दे कि 28 अगस्त को निर्धारित हुआ था कि सत्र में वह सदस्य ही भाग ले सकता है जिसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो। इसी के तहत सभी विधायक कोरोना टेस्ट करवा रहे है। जिसके चलते कांग्रेस के14 , आम आदमी पार्टी के 3 और शिरोमणि अकाली दल के 6 पॉजिटिव पाए गए है। बता दे कुछ दिन पहले 3 कैबिनेट मंत्री (तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के अलावा) भी पॉजिटिव पाए गए थे। कई विधायकों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दोनों की विधायी पार्टी की बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें वह विधायक भी मौजूद थे जो कोरोना पॉजिटिव पायें गए। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार एक कोरोना पॉजिटिव विधायक के समपर्क में आने वाले व्यक्ति को पांच दिनों के लिए स्वयं-क्वारंटाइन करना होगा।

वह विधायक जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है :-

  1. गुरप्रीत कांगड़ (कांग्रेस)
  2. सुखजिंदर सिंह रंधावा (कांग्रेस)
  3. शाम सुन्दर अरोड़ा (कांग्रेस)
  4. मदन लाल जलालपुर (कांग्रेस)
  5. अजायब सिंह भट्टी (कांग्रेस)
  6. डॉ धर्मवीर अग्निहोत्री (कांग्रेस)
  7. अमित विज (कांग्रेस)
  8. हरजोत कमल (कांग्रेस)
  9. अमरीक सिंह ढिल्लों (कांग्रेस)
  10. बलविंदर सिंह धालीवाल (कांग्रेस)
  11. परगट सिंह (कांग्रेस)
  12. संजीव तलवार (कांग्रेस)
  13. नज़र सिंह (कांग्रेस)
  14. हरदयाल कम्बोज (कांग्रेस)
  15. मनप्रीत सिंह अयाली (शिरोमणि अकाली दल)
  16. एन के शर्मा (शिरोमणि अकाली दल)
  17. रोज़ी बरकंदी (शिरोमणि अकाली दल)
  18. गुरप्रताप सिंह वडाला (शिरोमणि अकाली दल)
  19. लखबीर सिंह लोधीनंगल (शिरोमणि अकाली दल)
  20. हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा (शिरोमणि अकाली दल)
  21. मंजीत सिंह बिलासपुर (आम आदमी पार्टी)
  22. कुलवंत सिंह पंडोरी (आम आदमी पार्टी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!